फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   boy drowned while taking bath in ganga

Ghazipur News: गंगा में नहाने के दौरान बालक डूबा

Wed, 31 May 2023 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
boy drowned while taking bath in ganga
मौसी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ आया था पंजाब से
विज्ञापन

परिवार संग घाट गया गंगा पूजन और कक्कन छुड़ाने की रस्म पूरी करने
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर/रेवतीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज चौकी स्थित हमीद सेतु के नीचे बुुधवार को गंगा में नहा रहे एक बालक की डूबकर मौत हो गई। बालक मौसी की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल आया था। कक्कन की रस्म और गंगा पूजन के दौरान हादसा हुआ। घटना से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।
पंजाब के कस्तुरबा सेवा मंदिर राजपुरा पटियाला निवासी मुकुल मौर्या (12) माता-पिता के साथ सुहवल गांव स्थित ननिहाल मौसी की शादी में शामिल होने आया था। दो दिन पूर्व शादी संपन्न होने के बाद ननिहाल के लोग और रिश्तेदार कक्कन छुड़ाने और गंगा पूजन के लिए रजागंज हमीद सेतु के नीचे गंगा के किनारे आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के लोग गंगा स्नान करने लगे। यह देख मुकुल भी स्नान करने के लिए गंगा के पानी में उतर गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। यह देख परिजन शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर गंगा घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से बालक जब-तक पानी से बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह पंजाब में ही कक्षा आठ में पढ़ता था। पढ़ने में काफी होनहार और माता-पिता का सबसे दुलारा था।
इधर घटना की जानकारी होने पर मां सुनीता देवी, पिता संजय और परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची रही। मां सुनीता देवी बिलखते हुए बस एक ही बात दोहरा रही थी कि मैंने मना किया था कि गंगा में स्नान मत करना। लेकिन उसने बात नहीं मानी।

रजागंज चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में कोतवाली तेज बहादुर सिंह ने बताया कि गंगा में नहाते समय बालक की डूबकर मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed