फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bouquets getting ready to welcome the new year

Ghazipur News: नव वर्ष के स्वागत को तैयार हो रहे गुलदस्ते

Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bouquets getting ready to welcome the new year
नव वर्ष के लिए गुलदस्ते सजाता दुकानदार। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
बारा। नव वर्ष 2023 के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। विशेषकर युवा वर्ग नव वर्ष के स्वागत को लेकर उत्साहित है। सोशल मीडिया के माध्यम से एडवांस में नव वर्ष की शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। बाजार में नए वर्ष के दौरान उपहार स्वरूप होने वाली खरीदारी के मद्देनजर गिफ्ट आइटम की दुकानें सजने लगी हैं। विशेषकर गुलदस्ता (बुके) तैयार करने वाले व्यस्त हो गए हैं। उनके पास नव वर्ष के ऑर्डर भी आने लगे हैं। कार्य करने वाले दुकानदारों के अनुसार अधिकतर लोग 30 और 31 को ऑर्डर करते हैं जबकि कुछ लोग ऐन वक्त पर रेडिमेड गुलदस्तों की खरीदारी करते हैं। इसके लिए फूलों व अन्य सामानों की खरीदारी कर गुलदस्ते बनाए जा रहे हैं। गलन के बावजूद नव वर्ष का जश्न मनाने में युवा वर्ग हमेशा की तरह स्वागत की तैयारी में जुटा है तो दुकानदारों द्वारा अधिक से अधिक बिक्री को लेकर दुकानों को गिफ्ट आइटम से सजाया जा रहा है। बारा, गहमर, भदौरा, दिलदारनगर सहित अन्य बाजारों में गिफ्ट आइटम की दुकानों में ग्राहकों की आमद भी होने लगी है। नव वर्ष पर उपहार देने के लिए लोग अपनी अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी करने लगे हैं। इसी तरह कामाख्या मंदिर स्थित पूजा सामग्री व फूलों की दुकानों पर भी चहल पहल बढ़ गई है। बाजारों में दुकानदार गुलदस्ते तैयार करने में जुटे हैं। इसके लिए आम दिनों की अपेक्षा फूलों व अन्य संसाधनों का स्टॉक पहले से ही कर लिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास बुके के लिए कुछ लोगों के ऑर्डर हैं जबकि अधिकतर लोग अंतिम समय ऑर्डर करते हैं। दुकानदार अशफाक अहमद ने बताया कि रेडिमेड गुलदस्ते खरीदने वालों की अधिक तादाद को देखते हुए बनाने की एक सप्ताह पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed