{"_id":"6463c934059b6d857202f506","slug":"body-of-unknown-youth-found-in-bushes-fear-of-murder-ghazipur-news-c-20-1-208443-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर चोट के थे निशान, दाहिना पैर भी था टूटा
शिनाख्त होने तक शव को मर्चरी हाउस में रखवाया सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनिहारी/ शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के परेवां के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मंगलवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही शिनाख्त होने तक मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। जबकि दाहिना पैर भी टूटा हुआ था। लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि हत्याकर शव लाकर फेंक दिया गया होगा।
परेवा गांव के कुछ लोग किसी काम से सड़क किनारे झाड़ियों के तरफ गए थे। इस दौरान उनकी नजर मृत युवक पर पड़ी। मृतक ने जींस और चेकदार शर्ट पहना था। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए छानबीन शुरू कर दी।
मृतक के जेब से दो नोट और खैनी का डिब्बा मिला। मृतक के मुंह, नाक, चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। उसका दाहिना पैर जांघ के पास से टूटा हुआ था। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का एक पैर का जूता सड़क पर देर रात से ही पड़ा था, लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। दोपहर गांव के लोगों की नजर शव पर पड़ी। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।