फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of married woman found hanging from a noose

Ghazipur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose
मरदह की खबर में-----मृतका  चद्रं कला कन्नौजिया की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
थाना क्षेत्र घरिहा गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव टिनशेड में लगे पाइप से फंदे पर लटकता मिला। पिता ने विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के पीचरी गांव निवासी लालचंद कन्नौजिया ने बताया कि बेटी चंद्रकला कन्नौजिया (25) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व घरिहा गांव निवासी पवन कन्नौजिया के साथ हुई थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं थी और पति बाहर रहकर नौकरी करता है, जबकि चंद्रकला घर पर सास-ससुर के साथ रहती थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति पवन कन्नौजिया ने चंद्रकला के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। ससुर अनिल कन्नौजिया, सास लीला देवी और देवर का व्यवहार भी ठीक नहीं था। कुछ दिन पूर्व विदाई कराने की बात कही गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इन्कार कर दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और एक देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed