गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से सोमवार से आयोजित सेवा सप्ताह के पहले दिन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके निमित्त पार्टी के विभिन्न मोर्चा, संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा जन सेवा से संबंधित प्रत्येक दिन पूरे सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा की मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान का जीवन रक्षा के प्रति सराहनीय, सामाजिक कार्य किया जा रहा है। रक्तदान इस सृष्टि का सबसे बड़ा दान है जिसका पुण्य जन्म-जन्मांतर तक मनुष्य को मिलता रहता है। इस अवसर पर मोर्चा के जिला महामंत्री विश्वप्रकाश कुशवाहा, मानवेंद्र सिंह मानव, प्रमोद वर्मा, अविनाश सिंह, चंदन बिंद, अमरनाथ शर्मा, मनोज यादव, लालबहादुर, हर्षित सिंह, आशुतोष राय, चंदन राजभर, विवेकानंद राय, गुरुदयाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।