फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP worker injured in lathicharge dies, 6 policemen including SO suspended

Ghazipur News: लाठीचार्ज में घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एसओ सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP worker injured in lathicharge dies, 6 policemen including SO suspended
पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद रूकुन्दीपुर गांव में परिजनों के शिकायत पत्र
मुहम्मदाबाद/बलेसर । नोनहरा थाना परिसर में मंगलवार की रात धरने पर बैठे लोगों पर हुए लाठीचार्ज में घायल रुकुंदीपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय (35) की बुधवार की रात करीब तीन बजे मौत हो गई। इस मामले में एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बृहस्पतिवार की शाम को नोनहरा थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर कर दिया। जांच एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को सौंपी गई है। डीएम अविनाश कुमार ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं। वीडियोग्राफी के साथ तीन डाॅक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं, पिता ने सीओ समेत सात पुलिस वालों के खिलाफ तहरीर दी है। सियाराम उपाध्याय के पिता गिरजा उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर सीओ कासिमाबाद, थानाध्यक्ष नोनहरा समेत सात पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे दिव्यांग बेटे और धरना देने वाले अन्य लोगों को सीओ शुभम वर्मा के कहने पर थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी व अन्य सात पुलिस कर्मियों ने बत्ती बुझा कर व थाने का गेट बंद कर लाठी-डंडे से पीटा था। इससे बेटे की मौत हो गई। माता भागीरथी देवी और भाभी नीतू उपाध्याय ने कहा कि पुलिस की पिटाई से सियाराम की मौत हुई है।
विज्ञापन


इनको किया गया निलंबित और लाइन हाजिर-निलंबित पुलिस कर्मियों में नोनहरा थाना प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी, उप निरीक्षक अवधेश कुमार राय, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह यादव, आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अभिषेक पांडेय और आरक्षी राकेश कुमार हैं। उप निरीक्षक कमलेश गुप्ता, उप निरीक्षक जुल्फिकार अली, आरक्षी मुलायम सिंह, आरक्षी राघवेंद्र मिश्र, आरक्षी राजेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


एमएलसी बाेले, पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई-भाजपा के एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एक्स पर बृहस्पतिवार को पोस्ट कर लिखा कि भाजपा के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस घटना में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है। इस कठिन समय में मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं और हर संभव मदद के लिए संकल्पित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता थे सियाराम : जिलाध्यक्ष

गांव रुकुंदीपुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि लाठीचार्ज में मृत सियाराम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी पार्टी परिवार के साथ है। परिजनों की सभी मांगों को पार्टी की ओर से पूरा किया जाएगा। कहा कि थाना परिसर में लाठीचार्ज की घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को वहां से जाना होगा और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धरना भाजपा का नहीं था। यह दो लोगों के विवाद का मामला था।

लाठीचार्ज नहीं हुआ था : एसपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि नौ सितंबर को नोनहरा थाना परिसर में पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया था, बल्कि बिजली कटने के कारण धरना देने वाले लोग खुद वहां से चले गए थे। अब आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस लाठीचार्ज में घायल एक युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच कराई जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed