फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP honors Baba Saheb's ideas in establishing an equitable society

समतामूलक समाज की स्थापना में बाबा साहब के विचारों को भाजपा ने सम्मान दिया

Mon, 07 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP honors Baba Saheb's ideas in establishing an equitable society
गाजीपुर। डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता में डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करने के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की समतामूलक समाज की स्थापना में बाबा साहब के विचारों को भाजपा ने सम्मान दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि आंबेडकर की जीवन स्मृतियों से सभी जुडे़ स्थानों को प्रधानमंत्री ने पंचतीर्थ के रूप में विकसित करते हुए उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

महामंत्री ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, अवधेश राजभर, ओमप्रकाश राम, लालजी गोड ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सरोज मिश्रा, अखिलेश राय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, पप्पू सिंह, सुरेश बिंद, राकेश यादव, हरदेव कुशवाहा, विनीत शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, संदीप सिंह, आदि उपस्थित थे। भाकपा के जिला कार्यालय भारद्वाज भवन पर डा. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वह अपने समय के सबसे बड़े अध्येता एवं विधिवेत्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed