फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP government helpless BJP workers: Ramtej

भाजपा की सरकार भाजपा कार्यकर्ता लाचार: रामतेज

Mon, 10 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP government helpless BJP workers: Ramtej
जमानिया नगर के पांडेय मोड़ स्थित एक निजी आईटीआई विद्यालय में सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के मनोनीत सभासद एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज प्रताप पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ता ही लाचार हो गए हैं। अधिकारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का ही उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को गोकशों को संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि जयप्रकाश गुप्ता ने बीते दो सितंबर को गोकशी में पुलिस प्रशासन की संलिप्तता को लेकर ग्यारह से अधिक वीडियो साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपा था। इसके कुछ दिन के बाद बीते 15 सितंबर को बूथ अध्यक्ष सूरज चौधरी को विकास खंड तिराहे के पास गुटखा न लाकर देने पर पुलिसकर्मी ने जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस के कृत्य में कहीं न कहीं तहसील प्रशासन भी साथ दे रहा है। यही कारण है कि शांतिभंग की आशंका में बूथ अध्यक्ष को एसडीएम ने जेल भेज दिया। रामलीला समिति के उपाध्यक्ष विशाल वर्मा को बिना किसी बात के घंटों थाने में बैठाए रखना, यह सब सोचने के लिए विवश कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। कार्रवाई होगी जो एक नजीर के रूप में पेश होगी। चाहे इसे लिए कुछ भी करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जयप्रकाश गुप्ता एवं सूरज चौधरी के घर पहुंचा और ढांढस बंधाया। इस दौरान बालकृष्ण त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष इतवारी राजभर जिला मंत्री हरदेव कुशवाहा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह मंडल अध्यक्ष नितेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed