फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bjp

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में जिपं सदस्य पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
bjp
मुहम्मदाबाद। तहसील क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। भांवरकोल तृतीय से रेखा राय पत्नी अनिल कुमार राय एवं बाराचवर चतुर्थ से राजकुमार सिंह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रुप मेें जीत दर्ज कर सके हैं। उसके सभी चार अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गए। बसपा और सपा के एक-एक अधिकृत उम्मीदवार सफल हुए हैं जबकि दो सीटों पर बसपा के बागी निर्दल उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। मुहम्मदाबाद प्रथम से पूनम यादव पत्नी विजयशंकर यादव उर्फ बंगाली निर्दल, मुहम्मदाबाद द्वितीय से प्रीतम पासवान सपा, मुहम्मदाबाद तृतीय से अर्चना यादव निर्दल और मुहम्मदाबाद चतुर्थ से फेकू सिंह यादव गांधी बसपा विजयी हुए हैं। भांवरकोल प्रथम से ऊषा मौर्य निर्दल, भांवरकोल द्वितीय से गिरीश राय पत्नी दुर्गाप्रसाद राय निर्दल, भांवरकोल तृतीय से रेखा राय पत्नी अनिल कुमार राय मुन्ना भाजपा और भांवरकोल चतुर्थ से सीमा राय पत्नी स्व. श्रीराम राय निर्दल निर्वाचित हुई हैं। इसी प्रकार बाराचवर प्रथम से सपा समर्थित मीना यादव पत्नी रामसागर यादव, बाराचवर द्वितीय से सपा समर्थित संजू यादव पत्नी धीरेंद्र यादव, बाराचवर तृतीय से प्रमिला देवी पत्नी राजेंद्र राजभर और बाराचवर चतुर्थ से राजकुमार सिंह उर्फ झाबर भाजपा ने जीत हासिल किया है। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक एवं भाजपा का सांसद होने के नाते पार्टी को काफी उम्मीदें थी। पार्टी द्वारा अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा, तामझाम से चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन और सभी क्षेत्रों में सुनियोजित चुनाव प्रचार के बावजूद चुनाव जीतना तो दूर रहा अधिकांश क्षेत्रों में उसके प्रत्याशी दूसरे स्थान पर भी नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed