फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'BJP captures country's constitutional institutions'

‘देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा’

Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
'BJP captures country's constitutional institutions'
देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा तेरहवें दिन रविवार को भाजपा गद्दी छोड़ो नारे को बुलंद करते हुए मरदह से कासिमाबाद के लिए रवाना हुई। रविवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव और महेंद्र चौहान ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा नेता अभिषेक यादव ने कहा कि आज देश की सारी संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार का कब्जा हो गया है। सीबीआई, ईडी और चाहे चुनाव आयोग हो सारी संस्थाएं सरकार के दबाव और इशारे पर काम कर रही हैं। यह संस्थाएं स्वतंत्र तरीके से फैसले नहीं ले पा रही हैं जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को असहमति का स्वर बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। आज प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बेलगाम हो गई है। भाजपा सरकार इसको नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पूंजीपतियों की गोद में खेल रही इस सरकार को आम जन की समस्याओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इसका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं रह गया है। महेंद्र चौहान ने कहा कि रोजगार न मिलने की वजह से देश का नौजवान मायूस है। सरकार तानाशाही पूर्ण तरीके से मनमाने फैसले ले रही है। पदयात्रा में योगेंद्र राय, जैहिंद यादव, अवधेश यादव, संजीत वर्मा, केशव यादव, राजीव यादव, रामनारायन यादव, आशा यादव, अमित ठाकुर, राघवेंद्र यादव, राज साहनी, राजवीर सिंह, संदीप यादव, कृष्णानंद यादव, आजाद राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed