फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Birthday celebration baba saheb

जातिवाद, छुआछूत के विरोधी थे डॉ. अंबेडकर

Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Birthday celebration baba saheb
भीमराव अंबेडकर की विरासत पर सियासी जंग चरम पर - फोटो : PTI
जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गुरुवार को मनाई गई। भाजपा, अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति समेत अन्य संगठनों की ओर से गोष्ठियां आयोजित की गईं। इस दौरान आज के परिवेश में बाबा साहेब के विचारों को प्रासंगिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब जातिवाद और छुआछूत के प्रबल विरोधी थे।
विज्ञापन


शहर के लंका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले बाइक जुलूस निकाला गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समरसता स्थापित करने का काम किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रजदेपुर शहर में अंबेडकर जयंती मनाई। इसमें जावेद अहमद, रुद्रेश कुमार निगम, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जमानिया क्षेत्र के बरुइन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई। इस मौके पर वृजनंदन सिंह, बनारसी राम, संदीप जायसवाल, राजेश चौरसिया, काशी प्रजापति, दीपक चौरसिया हरिनारायण राम मौजूद रहे। इस दौरान मिठाई बांटी गई। देवकली ब्लाक पर हुई गोष्ठी में सच्चेलाल, पवन कुमार सिंह, पतिराम राम ने डा. अंबेडकर को याद किया। मुहम्मदाबाद में अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें शशिकान्त शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। हरिहरपुर अंबेडकर पार्क में कांग्रेस मनरेगा निगरानी समिति की गोष्ठी हुई। इसमें चेयरमैन आनंद राय  सांकृत, हरिनाथ राम, अनुज राय, प्रभात राय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा तिवारीपुर, सलेमपुर, जकरौली, बरेजी, उत्तमपुर, राजापुर, फैजुल्लाहपुर में भी जयंती मनाई गई। इसमें प्रेमप्रकाश तिवारी, गीता राय, अश्वनी कुमार राय, आफती देवी, सूर्यभान राय आदि मौजूद रहे। भाजपा की ओर से सेमरा, अहिरौली एवं मुर्तजीपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर बलिया सांसद भरत सिंह ने डॉ. अंबेडकर के कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पशुपतिनाथ राय, विजयशंकर राय, विरेन्द्र राय, कृष्णबिहारी राय, प्रमोद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed