फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding farmer kidnapped from Ramkaran Setu in broad daylight

रामकरन सेतु से दिनदहाड़े बाइक सवार किसान का अपहरण

Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer kidnapped from Ramkaran Setu in broad daylight
सैदपुर कोतवाली के नगर स्थित रामकरन सेतु से शनिवार को बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक सवार एक किसान का दिनदाहाड़े अपहरण कर लिया। आईजी वाराणसी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। इधर देर शाम तक एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मातहतों से जानकारी ली। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ सर्विलांस के सहारे ट्रेस करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुसर गांव निवासी मेघ श्याम सिंह बाइक से अपनी पुत्री को औड़िहार स्टेशन छोड़ने आए थे। वहां ट्रेन में उसे बैठाने के बाद पुन: बाइक से घर जा रहे थे। रामकरन सेतु पर एक सफेद रंग की बोलेरो ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और उसमें बैठे बदमाशों ने मेघ श्याम सिंह को जबरदस्ती वाहन में बैठा लिया। इसके बाद एक बदमाश उनकी बाइक लेकर रवाना हो गया। इधर पिता के घर न पहुंचने की जानकारी होने पर मध्यप्रदेश में पुलिस के पद पर तैनात पुत्र शोभित ने वाराणसी आईजी को घटना की जानकारी दी। वाराणसी आईजी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जनपद पुलिस को मामले की छानबीन लगाया। इधर किसान के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम जगह-जगह नाकेबंदी करके जांच करने में जुट गई। देर शाम पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मातहतों से जानकारी ली। साथ ही अपहृता के चाचा राधे रमण सिंह से बातचीत की। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य स्थितियों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed