फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding attackers shot JCB driver, serious

Ghazipur News: बाइक सवार हमलावरों ने जेसीबी चालक को मारी गोली, गंभीर

Tue, 12 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding attackers shot JCB driver, serious
घायल के भाई ने पुरानी रंजीश का हवाला देते हुए चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चालक को वाराणसी किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद। थाना क्षेत्र किशुनपुरा गांव के पास सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने स्कूटी सवार जेसीबी चालक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर तमंचा लहराते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताते हुए घायल के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इधर हालत गंभीर होने पर चालक को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
धावां फरीदपुर गांव निवासी रामकेर यादव (42) स्कूटी से कनुआन होते हुए जखनिया जा रहे थे। किशुनपुरा गांव के पास बाइक सवार हमलावरों ने जान से मारने की नियत से चालक को गोली मार दी। गोली पेट में जा लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर जब- तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती और शादियाबाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय भी मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा प्रभारी सीओ विधि भूषण मौर्य और एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय घटना स्थल पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रामकेर यादव जेसीबी चलाकर परिवार का जीविकापार्जन करता है। घायल के भाई राजेश यादव ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए दो किशोर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।



0000000
इनसेट
कुछ दिन पूर्व जमानत पर छूट कर आया था रामकेर
शादियाबाद। गोली से घायल रामकेर यादव का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि कुछ ही दिन पहले रामकेर जमानत पर जेल से छुटकर बाहर आया था। उस पर जून में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसका चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed