फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Aug 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दुरहीया मोहल्ला के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुआरी गांव निवासी कैलाश नाथ यादव (55) बाइक से अपने ससुराल करंडा थाना क्षेत्र के कोटिया धरम्मरपुर गए हुए थे। वह वहां से देर शाम घर आ रहे थे। दुरहिया मुहल्ले के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। जब-तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed