फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike collided with a cargo vehicle, driver injured

Ghazipur News: मालवाहक वाहन से टकराई बाइक, चालक घायल

Sun, 08 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a cargo vehicle, driver injured
लठ्ठूूडीह। ढुढिया गांव के पास शनिवार को विपरीत दिशा से आ रहे तीन पहिया मालवाहक वाहन से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सवार चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेंजकर परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


बलिया जिला के रतसड़ गांव निवासी रामनवल प्रजापति भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। ढुढिया गांव के पास सामने से विपरीत दिशा से आ रहे तीन पहिया मालवाहक वाहन से बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में उनके बाये पैर और दाहिने हाथ के साथ ही अंदरूनी चोट लगी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर ले गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल युवक की स्थिति सामान्य है। अभी तक युवक या उसके परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed