फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhavani with flowers

स्कंदमाता स्वरूप में फूलों से सजीं भवानी

Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को देवी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के दर्शन-पूजन के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में धूम मची रही। सुबह से ही घंटा-घड़ियाल के बजने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक थमा नहीं। मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मंगल की कामना की। भारी भीड़ के चलते मंदिरों के आस-पास पूरे दिन मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली, रौजा स्थित देवी मंदिर, हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गहमर संवाददाता के अनुसार मां कामाख्या धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न साधनों से पहुंचे भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरा और हैंडपंपों पर हाथ-पैर धोने के बाद पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसके बाद इसे मां के चरणों में अर्पित कर उनसे अपने और परिवार की कुशलता की कामना की। हवन कुंड में पूरे दिन आहुति डालने का सिलसिला चलता चलता रहा। करीमुद्दीनपुर और दुबिहा संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी देवी के दरबार में सैकड़ों भक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई। देवी का दर्शन-पूजन कर उससे कल्याण की विनती की। आलम यह था कि जितने भक्त दर्शन कर लौट रहे थे, इसी दौरान उससे अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के दरबार में पांचवें दिन भी भक्तों द्वारा दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। भक्त मां का दर्शन कर निहाल हो गए। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील के पास स्थित मां काली मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने देवी का दर्शन कर मन्नतें मांगी। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन पर स्थित शायर माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवी का दर्शन कर मंगल की कामना की। जिन भक्तों की मन्नतें पूरी हुई थी, उन्होंने परंपरा के अनुसार मंदिर में घंटा चढ़ाया। सुहवल संवाददाता के अनुसार भगवती देवी के दरबार में पूरे दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। इसके अलावा कासिमाबाद, मरदह, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, नंदगंज, देवकली, बहरियाबाद, शादियाबाद, सादात, भीमापार, जखनिया, करंडा, भांवरकोल, जमानिया, मतसा, खानपुर सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर पूरे दिन भक्तों का गुलजार रहे। श्रद्धालुओं ने देवी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed