फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Grandparents and father perform Tehravin for Karan and Aryan mother had killed them

गाजीपुर: दादा-दादी व पिता करेंगे करन-आर्यन की तेरहवीं, मां ने की थी हत्या; आज भी सदमे में है परिवार

Mon, 31 Aug 2026 09:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 31 Aug 2026 09:45 PM IST
सार

करन और आर्यन की हत्या के बाद परिवार अब भी सदमे में है। दोनों मासूमों की तेरहवीं दादा-दादी और पिता करेंगे। आरोप है कि मां ने दोनों बच्चों की हत्या की थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। मासूमों की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। परिजन अब भी इस दर्दनाक घटना से उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
Ghazipur Grandparents and father perform Tehravin for Karan and Aryan mother had killed them
करन और आर्यन की फाइल फोटाे, बीच में आरोपी मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के खानपुर के रजहटी (बहलैचा) गांव निवासी दो भाइयों करन (12) और आर्यन (11) की तेरहवीं की रस्म दादा-दादी और पिता अर्जुन राजभर करेंगे। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन तेरहवीं की तैयारियों में जुट गए हैं। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में जहां बच्चों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। 

विज्ञापन


परिजनों के लिए दोनों बच्चों की मौत का सदमा अभी भी कम नहीं हुआ है। तेरहवीं के दौरान दोनों बच्चों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक रस्म भी निभाई जाएगी। परिवार और रिश्तेदारों के लोग इसमें शामिल होंगे। वहीं, मामले में बच्चों की मां पूजा राजभर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना की जांच पुलिस स्तर से जारी है। दो मासूम भाइयों की मौत से परिवार ही नहीं, गांव के लोग भी गमगीन हैं। दादा लालजी ने बताया कि करन और आर्यन की यादें हमेशा परिवार के बीच बनी रहेंगी।

विज्ञापन

ओझा-सोखा के चक्कर में गई दो मासूमों की जान
खानपुर। अर्जुन राजभर ने आरोप लगाया कि दोनों बेटों करन और आर्यन की निर्मम हत्या ओझा-सोखा के चक्कर में की गई है। उनका कहना है कि अंधविश्वास के चलते बच्चों को निशाना बनाया गया। हालांकि, पिता द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवेचना के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पूजा के पास थे दो मोबाइल, एक बरामद, दूसरा गायब
खानपुर। अर्जुन राजभर ने बताया उनकी पत्नी पूजा राजभर के पास दो मोबाइल फोन थे। इनमें से एक मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। अर्जुन का दावा कि दूसरे मोबाइल में घटना से जुड़े अहम सुराग हो सकते हैं। हालांकि, दूसरे मोबाइल के संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बेटी से हुई बात, डरी हुई है प्रतिभा
खानपुर। अर्जुन राजभर ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी प्रतिभा से बातचीत हुई है। घटना के बाद वह काफी डरी और सहमी हुई है। प्रतिभा फिलहाल अपने मामा-मामी के साथ रह रही है और कुछ दिनों बाद वापस घर आएगी। उन्होंने बताया कि बेटी की स्थिति को लेकर परिवार चिंतित है।

दो भाई की हत्या के मामले में पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। एक- एक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी। - राजीव पांडेय, थानाध्यक्ष खानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed