फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhaksi defeated Malsa 3-0 to enter the final.

Ghazipur News: भक्सी ने मलसा को 3-0 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश किया

Tue, 04 Aug 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhaksi defeated Malsa 3-0 to enter the final.
जीवपुर गांव ​​स्थित  खेल के मैदान में फुटबाल खेलते ​खिलाडी। संवाद
जमानिया। शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित प्रथम ग्रामीण स्तरीय सीनियर मिनी पोल फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भक्सी की टीम ने मलसा को 3-0 से करारी शिकस्त दी और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अब खिताबी जंग में भक्सी का मुकाबला पहले से फाइनल में जगह बना चुकी गोडसरा की टीम से होगा।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त आक्रामक खेल देखने को मिला। पहले हाफ के दौरान भक्सी और मलसा दोनों ही टीमों को गोल करने के कई सुनहरे मौके मिले, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी मौकों को भुनाने में नाकाम रहे। मध्यांतर (हाफ-टाइम) तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में खेल का रोमांच और बढ़ गया। मैच के 56वें मिनट में भक्सी के खिलाड़ी ने शानदार गोल दागकर टीम का खाता खोला और 1-0 की बढ़त दिला दी। गोल से पिछड़ने के बाद मलसा की टीम ने बराबरी के लिए आक्रामक हमले बोले, लेकिन भक्सी के मजबूत रक्षापंक्ति (डिफेंस) और गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के सामने मलसा के सभी प्रयास विफल साबित हुए। इसके बाद भक्सी ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया। टीम ने 61वें और 62वें मिनट में लगातार दो ताबड़तोड़ गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। निर्धारित समय खत्म होने तक भक्सी ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 3-0 से मैच जीतकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली।इस अवसर पर युवा समाजसेवी बबलू यादव, आशीष कुमार, मिट्ठू यादव, आशीष शर्मा, राहुल चौधरी, विकास, गोलू, अंकित, विनीत, शिवम, शुभम, आर्यन, प्रह्लाद यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, विशाल यादव, रोहित यादव और बिट्टू सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed