{"_id":"63694ead4d6cea044407863c","slug":"bhagwat-katha-concludes-on-lt-governor-s-village-ghazipur-news-vns6825523129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल के गांव पर भागवत कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल के गांव पर भागवत कथा का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के आवास परिसर में ठाकुर जी के मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन काशी से पधारे कथावाचक कृष्णा दीक्षित ने भगवान के अन्य विवाह, प्रद्युम्न, अनुरुद्ध जन्म, सुदामा चरित्र, दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं का वर्णन किया।
महाराज ने भगवान के अन्य 16,107 विवाहों की कथा बड़े ही सुंदर ढंग से सुनाई एवं भोमासुर का उद्धार किया एवं भगवान के पुत्रों का वर्णन करते हुए दीक्षित ने श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र की कथा पर प्रकाश डाली। जिसे सुन उपस्थित श्रद्धालुओं के आंसू छलक पड़े। श्रद्धालुओं ने पंडाल में श्रीकृष्ण के जोरदार जयकारे लगाए। गरीब सुदामा पत्नी के समझाने पर अपने मित्र से मिलने के लिए जाते हैं। उनकी पत्नी कृष्ण को भेंट देने के लिए कपड़े में थोड़ा चावल बांध देती हैं।
सुदामा जी द्वारकाधीश के महल पहुंचकर द्वारपलों से श्रीकृष्ण को बुलाने को कहते हैं। द्वारपाल उनका मजाक बनाते हैं और सुदामा जी निराश होकर वापस जाने लगते थोड़ी देर बाद द्वारपाल के बताने पर भगवान दौड़ कर आते है और सुदामा को द्वार पर न देख कर नगर की सड़कों पर नंगे पाव दौड़ पड़ते है और मित्र को पाकर उन्हें गले से लग लेते हैं। दोनो मित्र रोने लगते हैं यह सुन कर श्रद्धालुओं का भाव उमड़ा और सबकी आंखें भर आई एवं दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं की कथा श्रवण कराते हुए राजा परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई एवं साप्ताहिक कथा श्रीमद्भागवत यज्ञ का समापन व पूर्णाहुति उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर द्वारा उनके पैतृक निवास मोहनपुरा गाजीपुर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री राजभर समेत कई नेता पधारे
कथा में आचार्य गोविंद शरण पुरोहित ,विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर शास्त्री, पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह, इफको निदेश विजय शंकर राय, भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय, सच्चिदानंद सिंह, सच्चिदानंद राय चाचा, डा ओमप्रकाश गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पर उपराज्यपाल के पुत्र अभिनव सिन्हा व सुनील सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया।
उपराज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी में लगे अधिकारी
मुहम्मदाबाद। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के मोहनपुरा आवास पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में मंगलवार को काफी संख्या में दिग्गज राजनीतिकों के आने की संभावना है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी काफी सक्रिय नजर आए। सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की देखरेख में जनपद के अधिकारियों व केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कोतवाली परिसर में हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को के रूटों की जानकारी व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके बाद रक्षामंत्री के जाने के रूट पर प्रशासन की ओर से हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक रिहर्सल भी किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी,एडीएम अरुण कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी, सीओ श्यामबहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
मुहम्मदाबाद। जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भण्डारे मे शामिल होने के लिए मंगलवार को अतिविशिष्ट अतिथियों के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। जिन लोगों के आने की अभी तक सूचना मिली है उसमे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, पंकज चौथरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर,इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी आदि प्रमुख है।