{"_id":"6a880648c9d1f8148e0bf4ff","slug":"road-accident-in-ghazipur-merchant-navy-personnel-dies-after-auto-overturns-two-injured-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: ऑटो पलटने से मर्चेंट नेवी में तैनात जवान की मौत, 15 दिन पहले छुट्टी पर आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: ऑटो पलटने से मर्चेंट नेवी में तैनात जवान की मौत, 15 दिन पहले छुट्टी पर आया था घर
Fri, 21 Aug 2026 01:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:33 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में ऑटो पलटने से एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। दीपक 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन
रोती- बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे-124 सी पर बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में टैंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेदनीपुर सिथत एक विद्यालय से करीब 100 मीटर दूर हुआ।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ताड़ीघाट गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ चंदू (28), हर्ष पांडेय और सोनू सिंह गांव से ऑटो से कृषि संबंधी कीटनाशक दवा लेने सुहवल गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय मेदनीपुर से सुहवल की तरफ जा रहे एक ट्रेलर की तेज रोशनी ऑटो चालक की आंखों पर पड़ी। जिससे ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; इतिहास: बीएचयू में 70 साल बाद खुले पांच संदूकों में मिलीं 5000 साल पुरानी वस्तुएं, खोजे जा रहे कई रहस्य
विज्ञापन
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन सभी को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक सिंह उर्फ चंदू को मृत घोषित कर दिया। सोनू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि हर्ष पांडेय की हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज जारी है।
मर्चेंट नेवी में तैनात थे दीपक
दीपक अपने दो भाइयों में छोटे थे और मर्चेंट नेवी में तैनात थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। मिलनसार स्वभाव के दीपक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां उर्मिला सिंह की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।