फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Barça team won the opening game

बारा टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 08 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Barça team won the opening game
सरैला स्थित मैदान पर हाजी कुतुबुद्दीन शाह स्पोर्टिंग क्लब की ओर आयोजित अंतर जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने शनिवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच कारोबीर तथा बारा के बीच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में बारा की टीम ने कारोबीर की टीम को 5-0 से पराजित कर अगले चरण में  प्रवेश किया।
विज्ञापन


खेल की शुरुआत से ही बारा के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उद्घाटन करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि फुटबाल का खेल बेहद लोकप्रिय है। खेल में हार-जीत लगी रहती है। वहीं खिलाड़ी अपनी पहचान बनाता है, जो बेहतर प्रदर्शन करता है। रेफरी की भूमिका आजाद खां ने निभाई। इस मौके पर प्रधान निरहू का पुरा मुकेश यादव, अनिल, इकबाल खां, अफरोज खां, दरोगा, मेराज खां, आसिफ खां, कामरान खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed