{"_id":"63d02191ef9c936564308cd5","slug":"ballot-bag-not-found-recount-postponed-in-deva-village-ghazipur-news-vns6954543126-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नहीं मिली मत की थैली, देवा गांव में पुर्नमतगणना टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नहीं मिली मत की थैली, देवा गांव में पुर्नमतगणना टली
विज्ञापन
जखनिया तहसील में मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के देवा ग्राम प्रधान पद पर हुए मतदान के पुर्नमतगणना होनी थी। सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ तहसील परिसर में जमी रही, लेकिन दोपहर दो बजे पंचायत निर्वाचन कार्यालय से मत की थैली न मिलने से मतगणना टाल दी गई। इसके लिए पुन: 14 फरवरी की तिथि नियत की गई है। वहीं देवा गांव की ग्राम प्रधान सुनीता चौरसिया और हारी प्रत्याशी आनिशा समर्थकों के साथ पहुंच गई थी। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मालूम हो कि देवा गांव की आनिशा देवी ने त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना समाप्त होने बाद एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था कि पुन: मतगणना कराई जाए। ऐसे में यह मामला जखनिया एसडीएम के कोर्ट में चल रहा था। एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने एक जनवरी को करीब डेढ़ वर्ष के बाद फिर से मतगणना कराने के लिए 24 जनवरी की तिथि नियत की थी। ऐसे में सुबह 10 बजे से ही देवा गांव के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में तहसील परिसर में पहुंच गए थे।
जिला प्रशासन मतगणना में हंगामा होने की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी। दोपहर दो बजे एसडीएम ने बताया कि मतगणना के थैले में निर्वाचन कार्यालय में समय लगने के कारण 14 फरवरी को को मतगणना कराई जाएगी। मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग्य अजमाया था। इसमें ग्राम प्रधान पद पर सुनीता चौरसिया 439 मत पाकर विजयी हुई थी। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी अनीशा को 438 मत मिला था। पुन: मतगणना को लेकर उप जिलाधिकारी के यहां उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। इस संबंध में जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि अपरिहार्य कारणों की वजह से पुन: मतगणना के दिन को टाला गया है। अग्रिम आदेश पर मतगणना कराया जाएगा।