फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   awareness for ganga yatra

गंगा यात्रा के बारे में लोगों को जागरूक किया

Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
awareness for ganga yatra
शहर के राजकीय महिला पीजी कालेज में गंगा सफाई अभियान जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती प - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। क्षेत्र के कालनपुर मतसा बडेसर गांव में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गंगा किनारे बसे गांव का भ्रमण विकासखंड की टीम ने किया। इस दौरान रैली निकाल कर गंगा यात्रा के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वच्छता रैली गांव के प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई, जो विभिन्न गली, मुहल्लों से होते हुए गांव के मैदान में संपन्न हुई। खंड विकास अधिकारी हरीनारायन ने कहा कि तहसील जमानिया और सेवराई के कुल 25 ग्राम पंचायत को गंगा यात्रा के सफल संचालन के लिए चयनित किया गया है। इसमें जमानियां विकासखंड के नौ, रेवतीपुर विकास खंड के 12 और भदौरा ब्लाक के तीन ग्राम पंचायत हैं। गंगा यात्रा 27 से 31 जनवरी तक होना प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखकर स्वच्छता रैली निकाली गई है। रैली के बाद आयोजित सभा में उन्होंने स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्लाक कोआर्डिनेटर लकी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत निबंध, स्वच्छ गृह, वाद-विवाद चित्रकला आदि प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके आधार पर बेस्ट प्रधान, बेस्ट स्वच्छाग्रही, बेस्ट निगरानी समिति आदि का चयन किया जाना है। इन सभी को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके तहत, वाल पेंटिंग वाल राइटिंग, स्लोगन राइटिंग आदि भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी जयप्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान ललिता प्रसाद, विनोद कुमार, रियाज खां, दयानंद यादव, इरशाद, विनोद कुमार, मोहम्मद इरशाद, रामचंदर, महेंद्र सुरेंद्र कुमार, धर्मदेव, मुनिया देवी, सरस्वती देवी, रतनी देवी, देवंती देवी, जगरानी देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed