{"_id":"6ac002eb9dd1d11c700db046","slug":"the-weekly-special-train-will-halt-for-5-minutes-each-at-aunrihar-and-city-stations-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161407-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5-5 मिनट औड़िहार व सिटी स्टेशन पर रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5-5 मिनट औड़िहार व सिटी स्टेशन पर रुकेगी
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 04668/04667 अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से इसका संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
अमृतसर-बरौनी ट्रेन का संचालन अमृतसर से चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। बरौनी से छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को विशेष ट्रेन संचालित होगी। इसका पांच-पांच मिनट का ठहराव औड़िहार जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।
गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी अमृतसर से रात 08.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैंट से रात 12.25 बजे औड़िहार से शाम 05.47 बजे व गाजीपुर सिटी से 06.40 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 04667 बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी बरौनी से सुबह 05.05 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से दोपहर 12.45 बजे, औड़िहार से 01.40 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।