फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP is fighting the battle to save democracy: Chintamani

लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही सपा : चिंतामणि

Sat, 03 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP is fighting the battle to save democracy: Chintamani
सपा के पार्टी कार्यालय डॉ. लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रीय - फोटो : Archive
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि के जिले में प्रथम आगमन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि देश का लोकतंत्र, संविधान और संविधान के माध्यम से मिलने वाला आरक्षण खतरे में है। राष्ट्रीय सचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा बाबा साहब के संविधान की जगह अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान देश पर थोपना चाहती है, जिसे सपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के मन में देश के महापुरुषों के लिए कोई सम्मान नहीं है। चिंतामणि ने कहा कि सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, सिकंदर कनौजिया, सुशील जायसवाल, रामधीरज शास्त्री, सहेंद्र कनौजिया, आजाद कनौजिया, सदानंद कनौजिया और बब्बन आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed