फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paid tribute by cleaning on the birth anniversaries of Gandhi and Shastri.

Ghazipur News: गांधी और शास्त्री की जयंती पर सफाई कर दी श्रद्धांजलि

Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute by cleaning on the birth anniversaries of Gandhi and Shastri.
गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अ​भियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता, सेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

कहीं गांधी-शास्त्री के चित्रों और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हुआ तो कहीं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
जिले के सभी थानों और चौकियों में गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी दी गई। पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ईरज राजा ने निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए। इसके बाद पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मूल्यों को अपनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

गोराबाजार पार्क में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया गया।
गांधी-शास्त्री के विचारों को याद किया : पीजी कॉलेज, मलिकपुरा में गांधी और शास्त्री जयंती पर चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद विचार रखे गए। प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। एनसीसी कैडेटों के साथ स्वच्छता अभियान और श्रमदान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा में भी गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चर्चा हुई। राष्ट्रगान और प्रार्थना सभा के बाद लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय, सिधौना में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। शुरुआत प्रधानाध्यापिका कृष्णा यादव ने ध्वजारोहण कर की।
गांवों में भी चला सफाई अभियान : देवकली ब्लॉक परिसर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव और खंड विकास अधिकारी जमालूदीन अली ने ध्वजारोहण और गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
देवकली के ब्रह्म स्थल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं सुहवल के युवराज गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और शहीद कैप्टन विशंभर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
एनसीसी कैडेटों ने दिया स्वच्छता का संदेश : गहमर इंटर कॉलेज के 91 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों ने गांधी जयंती को स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।
सामाजिक संगठनों ने प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी की। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देशभक्ति और सार्वजनिक जीवन में नैतिकता पर विचार रखे।
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ने भी शास्त्री नगर में शास्त्री की प्रतिमा और आमघाट पार्क में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चित्रगुप्त मंदिर परिसर में विचार गोष्ठी हुई।
वहीं,नागरिक सुरक्षा कोर की टीम के पदाधिकारियों ने शास्त्रीनगर चौराहा स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।
साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन सन्तोष कुमार वर्मा डिप्टी चीफ वार्डेन अकाशदीप, अभिषेक सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह,राजेश सिंह,गौरव जी,गोपाल जी वर्मा, विवेक गुप्ता, राजा हुसैन आदि उपस्थित रहे।

कैथी में गांधी की यात्रा को किया याद : गंगा-गोमती संगम कैथी में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सर्वोदय मंडल गाजीपुर और आशा ट्रस्ट वाराणसी की ओर से कार्यक्रम हुआ। आयोजक ईश्वरचंद ने बताया कि कार्यक्रम में गाजीपुर और वाराणसी से जुड़े लोगों तथा छात्राओं ने भाग लिया।

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

गांधी जयंती पर देवकली में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते लोग-स्रोत-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed