फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   aveyarnes

चूकें नहीं, मिलकर सामना करें

Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
aveyarnes
मौधा। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए हर स्तर पर कवायद जारी है। सरकारी तंत्र सहित हर कोई अपने स्तर पर कोरोना से मुकाबले में लगा हुआ है। लोग खुद को सुरक्षित भी रखे हुए हैं और अपने काम धंधे में भी लगे हुए हैं। जिम्मेदार लोग भी आम जनता से कोरोना से बचाव की अपील कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक पूर्ण बंदी का गंभीरता से पालन करना होगा। ऐसे में कहीं चूक नहीं हो। सभी मिलकर महामारी का सामना करें। एसडीएम सैदपुर विक्रम सिंह ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए सरकार की जारी गाइडलाइन का पालन करें। इस समय कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। अगर बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। सीओ सैदपुर वीएस वीरकुमार ने कहा कि डरें नहीं इस आपदा का मुकाबला करें। आम जनता के सहयोग से ही स्थितियों पर काबू पाया जा सकता है। सबका दायित्व है कि सरकारी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार समिति सैदपुर के अध्यक्ष विकास बरनवाल ने कहा कि धैर्य और साहस का परिचय देने का वक्त है। बाजार में कोरोना के संक्रमण होने का खतरा अधिक है। इसलिए व्यापारी हर हाल में सावधानी बरतें। वीकेंड लाकडाउन का पालन करें। वस्तुओं की कीमत अधिक वसूलने से बचें। हम नैतिक कर्तव्यों का पालन करेंगे तो कोरोना को मात दे सकेंगे। प्रोफेसर डा. हृदयकांत पांडेय ने संकट की घड़ी में सब को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। कहा गाइड लाइन का हर हाल में पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संकट की इस घड़ी में धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed