फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attempt to convert religion, four arrested

Ghazipur News: धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, चार गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to convert religion, four arrested
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कवला जखनिया गांव में मंगलवार को प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को बरगला कर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पाकर जखनिया एसडीएम और भुड़कुड़ा सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक डायरी और कुछ धार्मिक पुस्तकें बरामद की गई हैं। क्षत्रिय महासंघ युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि एक माह से यहां धर्मांतरण का कार्यक्रम चल रहा था। महासभा के भवानी सिंह, रजत सिंह, चंदन सिंह, गोलू, राकेश सिंह मौके पर पहुंचे तो टिन शेड के नीचे 20 से 25 लोग बैठे प्रार्थना कर रहे थे। धार्मिक प्रचार से जुड़ीं किताबें भी रखी थीं। वहींं, दूसरे कमरे में अंधेरा था। वहां भी प्रार्थना सभा चल रही थी। महासंघ के जिलाध्यक्ष की सूचना पर जखनिया एसडीएम कमलेश सिंह, भुड़कुड़ा सीओ शेखर सेंगर और कोतवाल तारावती के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल तारावती ने बताया कि आयोजक कवला जखनिया निवासी शिवकुमार राम, सिखड़ी निवासी बाला लखनदर राम, चौजा खास इंद्रजीत राम और घटारो निवासी रेखा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। भुड़कुड़ सीओ शेखर सेंगर ने कहा कि सभी आरोपियोें का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed