फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aspire to longevity, handing over power to the resolution

दीर्घायु होने की कामना, सत्ता सौंपने का संकल्प

Thu, 15 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aspire to longevity, handing over power to the resolution

शहर के लंका मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं

विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती का 59 वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बसपा की ओर से 59 किलो का केक भी काटा गया।

बसपाजनों ने पार्टी सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कमान उन्हें सौंपने का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कठघरे में खड़ा किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़, वाराणसी मंडल के जोन कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तन-मन से लग जाएं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होना है। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पार्टी की नीतियों से आम जन को अवगत कराते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ें। 

केंद्र और प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि इन सरकारों को आम जनता की भावनाओं और हितों का जरा भी ख्याल नहीं है। इनकी जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लोग आजिज आ चुके हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बसपा के शासनकाल में चारों तरफ खुशहाली थी।

सरकार के क्रिया-कलाप से नाराज जनता बदलाव का मन बना चुकी है। जोन कोआर्डीनेटर रामचंद्र गौतम ने कहा कि बसपा ही सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। ऐसे में बसपा के साथ जुड़कर मायावती के हाथों में ही देश और प्रदेश की बागडोर सौंपनी होगी।  इस मौके पर गायक कलाकारों की ओर से बसपा के मिशन गीत भी प्रस्तुत किए गए। लंका मैदान पार्टी के झंडा और बैनरों से पटा हुआ था।

 समारोह में  विधान परिषद सदस्य राजदेव सिंह, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, पूर्व विधायक जखनिया विजय कुमार, डा. राजकुमार सिंह गौतम डा. मंजू कौशल, ओमप्रकाश गुप्त, संजीव कुमार, परवेज खां, सुभाष राम सिपाही, कुलदीप, विजेंद्र सिंह, अरुण, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व सांसद कैलाशनाथ सिंह यादव तथा संचालन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बागड़ी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed