फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arrangements should be repaired at the ghats: DM

घाटों पर दुरुस्त कराएं व्यवस्थाएं : डीएम

Wed, 15 Nov 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be repaired at the ghats: DM
गाजीपुर। डाला छठ की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने गंगा घाटों और रास्तों में साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शहर के ददरीघाट, सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट (सांई बाबा मन्दिर), छोटा महादेवा घाट एवं विभिन्न तहसीलों के घाटों में तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, नाव के साथ गोताखोरों की तैनाती करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ महिला आरक्षियों की भी तैनाती करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को सभी घाटों पर चेंजिंग रूम बनवाने, घाटों तक जाने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त कराने और सभी घाटों पर साफ-सफाई, डस्टबिन व प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा कि घाटों पर किसी प्रकार की दुकानें न लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर ज्यादा भीड़ होती है वहां कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र बनाए जाएं। इसी तरह उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर ग्राम प्रधानों के माध्यम से व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दिया गया। कहा कि आपदा मित्र की भी तैनाती की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed