फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arested

लूट और चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
arested
फोटो 19
विज्ञापन

लूट और चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार
सादात और दिलदारनगर पुलिस को मिली कामयाबी
नकदी समेत लूट और चोरी के सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में विगत माह हुई चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी समेत लूट और चोरी के सामान बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
सादात थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुई लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सैदपुर-सादात मार्ग से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सादात पुलिस कर्मियों के साथ सादात-सैदपुर सड़क पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवारों सैदपुर कोतवाली के बौरवां गांव निवासी पंकज कुमार और कासिमाबाद कोतवाली के खजूरगांव निवासी राहुल कुमार को कनेरी रेलवे क्रासिंग के पास निर्माणाधीन अंडर पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में तमंचा, दो कारतूस और लूट के 4600 रुपया बरामद हुए। निशानदेही पर दो स्कार्पियो, तीन बाइक, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, आठ चाभी, एक प्लास, दो पेचकस एवं चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त उपकरण भी मिले। गिरफ्तार करने वाली टीम मेें थानाध्यक्ष रामआसरे राय, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, अशोक यादव, अतुल कुमार सिंह, जयंत सिंह, महेंद्र यादव, सतीश कुमार, आयुष कुमार, चालक प्रशांत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

सेवराई : दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर चट्टी के पास 15 अप्रैल को पूर्व बैंक मित्र सेवराई गांव निवासी रामनिवास कुशवाहा से करीब एक लाख 25 हजार की हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसिया यूनियन बैंक के पास महना चट्टी से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जमशेद खां उर्फ अखियां, तौसीफ खां और शादाब खां निवासी उसिया थाना दिलदारनगर बताया। तलाशी लेने पर 20 हजार नकदी, एक स्वैप मशीन, एक रिमोट, दो चोरी की बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, एसएसआई पवन कुमार यादव, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, राकेश पाल, मंगल यादव, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र यादव, दिलीप भगत, आशीष यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed