फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arested

चुनावी रंजिश में हुई थी राजाराम की हत्या

Wed, 26 May 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
arested
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव में चार दिन पूर्व धारदार हथियार से निषाद समाज के मुखिया राजाराम निषाद की हत्या चुनावी रंजिश में हुई थी। बुधवार को पुलिस ने चार हत्यारोपियों को तेतारपुर तिराहे से दबोचा। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा और चाकू भी बरामद कर किया। हत्याकांड का खुलासा एसपी डा. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि 22 मई की रात घर से करीब 800 मीटर दूर अपने खेत में सब्जी की रखवाली के लिए डेरा पर सो रहे राजाराम निषाद की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की चार टीमें हत्यारों को दबोचने एवं कारणों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को सुबह पुलिस गश्त पर थी कि मुखबिर से सूचना मिली की राजाराम निषाद की हत्या करने वाले चार हत्यारे कहीं भागने की फिराक में तेतारपुर तिराहे पर खड़े हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर चारों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पटना गांव निवासी राजू यादव, भुजाड़ी निवासी नीरज यादव, आशीष यादव और रामदेव यादव बताया। हत्यारोपी राजू यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रामाश्रय यादव ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। राजाराम निषाद ने अपना एवं अपनी बिरादरी का वोट दिलाने के लिए 20 हजार रुपया लिया था, लेकिन चुनाव के दिन पलटते हुए वोट किसी और को दिलवा दिया। जिसकी वजह से पिता रामाश्रय यादव चुनाव हार गए। इस पर 22 मई को रिश्तेदार और साथियों के साथ मिलकर उसने राजाराम निषाद की हत्या कर दी। पूछताछ के बाद हत्यारों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह , सुनील कुमार शुक्ला, आकाश, राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed