फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Are unsafe 'pieces of liver'

असुरक्षित हैं 'कलेजे के टुकड़े'

Thu, 19 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Are unsafe 'pieces of liver'
तुलसीसागर के पास सूमो में क्षमता से अधिक बैठकर जाते स्कूल के बच्चे।

विज्ञापन
जिले में कलेजे के टुकड़े असुरक्षित हैं। ज्यादातर निजी  विद्यालयों में बेहतर शिक्षा एवं सुविधा के नाम पर अभिभावकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। लेकिन सुविधाएं नदारद हैं। आलम यह है कि कई विद्यालयों में जर्जर हो चुके वाहन चलाए जा रहे हैं, तो सभी बड़े नाम वाले विद्यालयों में मानक से अधिक छात्रों को वाहनों में बैठाकर ढोया जा रहा है। अधिकांश स्कूल छात्रों को ढोने के लिए टेंपो, टाटा मैजिक और टाटा सूमो का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। हालत यह है कि जिस वाहन में सात बच्चों के बैठने की सीट है, उसमें 16 से 20 बच्चों को बैठाया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों को खुली छूट भी दी गई है। वाहन चालकों पर भी नकेल नहीं कसा जा रहा है।
जनपद के निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को घर से लाने और स्कूल ले जाने के लिए सैकड़ों प्राइवेट वाहन चल रहे हैं। कुछ को छोड़ दें तो अधिकांश स्कूलों में बच्चों को ढोने वाले टेंपो, टाटा मैजिक, पिकप, टाटा सूमो आदि वाहन जर्जर अवस्था में हैं। विद्यालय संचालक तथा वाहन चालक छात्रों की जान को जोखिम में डाल उन्हें प्रतिदिन लाने और ले जाने का काम करते हैं। जिस वाहन में सात से आठ बच्चों के बैठने की क्षमता है, उन वाहनों में मानक से अधिक 16 से 20 बच्चों को बैठाया जा रहा है। कुछ वाहन चालकों ने लकड़ी का पटरा लगाकर 25 छात्रों को भी बैठा रहे हैं। स्कूलों से छुट्टी के दौरान आप नगर के किसी भी मार्ग पर खड़े हो जाए तो यह नजारा आपको देखने को मिल जाएगा। कई स्कूलों में टाटा सूमो, विक्रम, मारुति वैन और पिकप में छात्र-छात्राएं खड़े होकर भी आते-जाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में करीब ढाई बजे बच्चों से भरी एक पिकप गाजीपुर-वाराणसी मार्ग के लंका के पास से गुजर रही थी। वाहन में एक तरफ जहां आगे के हिस्से में आड़े-तीरछे कई बच्चे बैठे थे, वहीं कई खड़े भी थे। पिछले हिस्से में करीब 18 की संख्या में बच्चे बैठाए गए थे। अपराह्न करीब सवा दो बजे तुलसीसागर मुहल्ला के पास से गुजर रहे एक टाटा सूमो में भी पीछे के साथ ही आगे भी बच्चे खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed