फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry over molestation of his wife, the young man killed her by hitting her with a stick.

Ghazipur News: पत्नी से छेड़खानी करने से गुस्साए युवक ने लाठी मारकर की थी हत्या

Sat, 13 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Angry over molestation of his wife, the young man killed her by hitting her with a stick.
बरेसर। पत्नी के साथ हुई छेड़खानी से आक्रोशित होकर एक युवक ने लाठी से प्रहार कर सर्वजीत की हत्या की थी। पुलिस ने यह खुलासा शुक्रवार को देहंदु अंडरपास पुलिया से हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद किया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आठ दिसंबर को नसीराबाद कंपोजिट विद्यालय के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त नसीराबाद गांव निवासी सर्वजीत सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन कर रही थी। सूचना पर दहेंदु अंडरपास पुलिया के पास से आरोपी जयराम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरी पत्नी सात दिसंबर को कंपोजिट विद्यालय नसीराबाद की साफ सफाई कर रही थी। इसी समय सर्वजीत सिंह पहुंचा और पत्नी को अकेला पाकर छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। पत्नी किसी तरह वहां से भागकर घर आई और आपबीती बताई। आठ बजे रात को विद्यालय के पास पहुंचा तो देखा कि सड़क किनारे सर्वजीत सिंह अकेला बैठा है। उससे पत्नी के बारे में पूछा तो गाली देने लगा।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर सर्वजीत सिंह के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा था। इसके बाद विद्यालय में ही जाकर सो गया। सुबह देखा तो सर्वजीत सिंह की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी जयराम राजभर को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed