फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anganwadi workers Tehsil hoop

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील घेरा

Tue, 20 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers Tehsil hoop
शहर के एसडीएम कार्यालय का घेराव करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। अमर उजाला

विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को जिले के सभी तहसीलों पर आयोजित तहसील दिवस पर तहसील का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए नारे भी लगाए।

  तिलकू कुशवाहा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है। तब-तक आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि जब-तक कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता है तक-तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि अगर मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन भी करना पड़े तो संघ के सदस्य और पदाधिकारी पीछे नहीं हटेंगे। सैदपुर तहसील में घेराव का नेतृत्व हीरा यादव और लौटन राम ने किया। जखनिया तहसील का नेतृत्व माया राय ने किया। मुहम्मदाबाद तहसील का नेतृत्व अमर नाथ दूबे, नसरीन, सरस्वती मिश्रा, आशा जायसवाल और संगीता सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी ने कहा कि जब तक प्रदेश के धरने का नेतृत्व कर रहे नेता गिरीश पांडेय से कोई सूचना  नहीं प्राप्त होती है। तब-तक संघर्ष चलता रहेगा। कहा कि हमने उपेक्षा काफी सह लिया अब झुकने का काम नहीं करेंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब-तक ब्लाक स्तरीय धरना चलता रहेगा। कहा  कि आंगनबाड़ियों का वेतन काफी कम है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण भी नही हो पा रहा है। उनके सामने आर्थिक संकट गंभीर रूप से खड़ा हो गया है। कहा उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा और वेतन शीघ्र दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, लाची देवी, सीता सिंह, कुंती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed