फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   And burned effigies of Rahul Kumar Kanhaiya

राहुल गांधी और कन्हैया कुमार का फूंका पुतला

Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
And burned effigies of Rahul Kumar Kanhaiya
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राष्ट्रविरोधी नारे से उपजे विवाद की आंच गांवों तक पहुंच गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेवतीपुर-ताड़ीघाट बारा रोड पर स्थित बस स्टैंड के पास कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन


विहिप के जिला सह मंत्री विवेक शर्मा और बजरंग दल के जिला सह संयोजक बंटी राय के नेतृत्व में पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने सभा की। इस दौरान विहिप के जिला सह मंत्री विवेक शर्मा ने कहा कि देश विरोधी ताकतों को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। कोई देश की एकता व अखंडता को कमजोर नहीं कर सकता। जरूरत पड़ने पर वे अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि राहुल गांधी की ओर से अलगाववादी ताकतों को समर्थन देना राष्ट्रहित में नहीं है।
विज्ञापन


इससे देश विरोधी ताकतों की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक बंटी राय दादा ने कहा कि देश  द्रोहियों का जवाब देने में हम सक्षम हैं। इस देश का संविधान इतना मजबूत है कि वह समय की चुनौतियों का सामना कर लेगा। उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जगत महराज, रवि कुमार  यादव, आलोक राय, मिथिलेश पांडेय, अमित राय, आशीष कुमार, ओमंकार, राजन मिश्रा, सूबेदार यादव, अंशुमान राय, आकाश, रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed