{"_id":"5f3f7ce027bd5e355323fb09","slug":"anarchists-broke-the-statue-of-ambedkar-lord-buddha-and-saint-ravidas-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में अराजकतत्वों ने तोड़ी प्रतिमा आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में अराजकतत्वों ने तोड़ी प्रतिमा आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा
Fri, 21 Aug 2020 04:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के फेफरा गांव में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। शुक्रवार की सुबह जानकारी होते ही पार्क में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कासिमाबाद तहसीलदार डॉ. विराग पांडेय और सीओ महमूद अली मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत कार्य शुरू हुुआ तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव के लोग शुक्रवार की सुबह पार्क में टहलने गए थे। उनकी नजर स्थापित तीनों प्रतिमाओं पर गई आश्चर्य में पड़ गए। सूचना जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने पार्क में धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामनाथ राम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।