फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amid tight security, the first day of enrollment in 1611

कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 1611 नामांकन

Mon, 28 Sep 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Amid tight security, the first day of enrollment in 1611
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण में होने वाले चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को नामांकन शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 117 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1494 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारियों के सामने पर्चा दाखिल किया गया। नामांकन करने को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सबसे ज्यादा नामांकन जखनिया विकासखंड में हुआ।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिले में चार चरणों में कराया जा रहा है। विकासखंडवार होने वाले चुनाव के पहले चरण में सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी विकासखंड क्षेत्र के जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इन चार विकासखंडों की जिला पंचायत सदस्य की 19 सीटों के लिए जिला मुख्यालय स्थित मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर नामांकन दाखिल किए गए। सुबह 8 बजे से नामांकन का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सैदपुर, सादात, मनिहारी एवं जखनिया ब्लाक की जिला पंचायत सीटों के लिए पहले दिन 117 नामांकन दाखिल हुए।


 बताया कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट के आसपास दिन भर गहमा-गहमी बनी रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 445 सीट के लिए आज 1494 नामांकन दाखिल हुए। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 118 सीट के लिए सोमवार को 203 पुरुष एवं 119 महिला सहित कुल 322 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सादात संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अमित प्रताप सिंह के अनुसार ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 107 सीट के लिए 335 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जखनिया संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र की 111  सीट के लिए सबसे अधिक 472 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अभय सिंह      ने बताया कि ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 109 सीट के लिए 365 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed