फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambe, you are Jagadamba Kali, Jai Durga with the skull...

Ghazipur News: अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली...

Sat, 27 Sep 2025 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ambe, you are Jagadamba Kali, Jai Durga with the skull...
कामाख्या धाम परिसर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को माता के जयकारों से जिले के सभी देवी मंदिर गूंज उठे। नारियल, चुनरी, फूल-माला, मेवा, लाचीदाना आदि सामग्री जगत कल्याणी के चरणों में अर्पित कर भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अर्जी लगाई। इस दौरान देवी मंदिरो में अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती। तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी...आरती गूंजती रही। इस दौरान देवी मां कामाख्या धाम में 50 हजार भक्तों ने पूजा कर मां से सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। नवरात्र में भक्तों में मां की पूजा को लेकर ऐसा उत्साह है कि कपाट खुलते ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो जा रहा है। शुक्रवार को जगतजननी के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना देवी मंदिरों में विधि-विधान से हुई। मिश्रबाजार, महुआबाग, सिद्धेश्वरनगर, नवाबगंज, सकलेनाबाद, नवापुरा, स्टेशन रोड, गोराबाजार, काली धाम, हमीद सेतु के साथ ही अन्य देवी मंदिरों में भोर होते ही घंटे बज उठे। मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा के सामने मत्था टेका। मां को धूप, दीप, पुष्प, फल, नैवेद्य, मिष्ठान आदि अर्पित कर आरती की। घरों में भी श्रद्धालुओं ने मातारानी की आराधना की। गहमर क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम में श्रद्धालु दिन भर देवी मां का जयकारा लगाते हुए पहुंचते रहे। मातारानी के दरबार में शरणागत होकर उन्होंने अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर के महंत आकाशराज तिवारी के अनुसार 50 हजार भक्तों ने मत्था टेककर मन्नतें मांगी। मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में स्थित मनोकामना देवी और अमवा की सती माई धाम पर सैकड़ों भक्त पहुंचे थे। उन्होंने पूजन-अर्चन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी तरह रेवतीपुर स्थित मां भगवती, देवकली के चकेरी धाम, बहादुरगंज के चंडी माता मंदिर, सैदपुर स्थित काली मां, बहरियाबाद के हुसैनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी, सादात के माहपुर गांव में स्थित अति प्राचीन मां काली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हाथों में चुनरी, नारियल, पुष्प आदि लेकर भक्त मां का दर्शन करने के लिए कतार में लगे रहे। घंट और शंखनाद के बीच श्रद्धालु मां के जयकारे लगा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिरों पर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed