Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Emphasized better coordination between the government and the organization

Ghazipur News: सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय पर दिया जोर

Thu, 19 Nov 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Emphasized better coordination between the government and the organization
शहर के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल को पुष्प गुच्छ - फोटो : credit
गाजीपुर। भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुनकर उनके यथासंभव जल्द समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और विचारधारा की शक्ति पर आधारित है। कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पूंजी और आधारशिला हैं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी समस्याओं व सुझावों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और जिला प्रभारी अजीत चौबे ने प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed