{"_id":"6afe0227d4c4d2dff408a984","slug":"mukhtar-gang-shooter-angad-rais-property-worth-around-rs-60-crore-attached-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-164176-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुख्तार गैंग के शूटर अंगद राय की करीब 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुख्तार गैंग के शूटर अंगद राय की करीब 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
भांवरकोल (मिर्जापुर)। मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य और शूटर अंगद राय के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को उसकी पत्नी सरिता राय के नाम पर अर्जित तीन अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ है।
शहर कोतवाल दिनेश कुमार पाठक के अनुसार, अंगद राय पुत्र सर्वदेव राय निवासी शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल ने संगठित अपराध से अर्जित धन से पत्नी के नाम पर ये संपत्तियां खरीदी और दान में प्राप्त की थीं। जिला मजिस्ट्रेट के 17 नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला कोतवाली में दर्ज मुकदमा (गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया है।
कुर्क की गई संपत्तियों में मौजा हैदरिया में 80.15 वर्ग मीटर आवासीय भूमि शामिल है। इसे 24 दिसंबर 2025 को उर्मिला राय से 13 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसके अलावा मौजा गिरधरिया में 95.3 वर्ग मीटर भूमि 10 अप्रैल 2026 को धनपत प्रसाद गुप्ता से तीन लाख रुपये में खरीदी गई थी। इसी मौजे में 212 वर्ग मीटर की एक अन्य भूमि मीरा राय से 12 मई 2026 को दान में प्राप्त की गई थी। इस पर बाउंड्रीवॉल बनी हुई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। आमजन को इन संपत्तियों में अनधिकृत प्रवेश, कब्जा या किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की हिदायत दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर, शहर कोतवाल दिनेश कुमार पाठक, उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -