फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After taking charge, the new BSA told the priorities

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीएसए ने बताई प्राथमिकताएं

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
After taking charge, the new BSA told the priorities
गाजीपुर। जिले के नवागत बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने शुक्रवार को महुआबाग स्थित बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में पदभार संभाल लिया। उन्होंने जिले को प्रेरक जिला बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिकता के कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रेरक बालक-बालिका बनाना, प्रेरक विद्यालय बनाना, प्रेरक विकासखंड एवं मार्च 2023 तक प्रेरक जिला बनाना उनकी प्राथमिकता में है। इस अवसर पर उन्होने ऑपरेशन कायाकल्प के लक्ष्य को गति प्रदान करते हुए निर्धारित पैरामीटर पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त करना है। इसके पहले विभागीय कर्मचारियों ने नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मातहत विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से बीएसए ने परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होनें विभागीय कार्यों को तय समय में गुणवत्तापरक ढ़ंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करने के साथ बीएसए ने संबंधित से जानकारी हासिल की। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता, प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय, जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुण प्रकाश यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव, शमशेर आलम, सत्यदेव दुबे, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे। मालूम हो कि शासन ने पिछले दिनों कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इसमें हरदोई जिले के बीएसए हेमंत राव का तबादला यहां के लिए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed