फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After laying the sewer line, the road left by pouring soil

सीवर लाइन बिछाने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दी सड़क

Fri, 19 Aug 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
After laying the sewer line, the road left by pouring soil
सिंचाई विभाग चौराहे से विकास भवन जाने वाली बदहाल सड़क। - फोटो : GHAZIPUR
शहर में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद दो माह से बंद सिंचाई विभाग चौराहा से विकास भवन जाने वाला मार्ग खोल दिया गया है। लेकिन खोदी गई सड़क पर सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिससे बारिश में यह मार्ग कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे एक सप्ताह से लोग परेशान हैं। समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

घरों का गंदा पानी सड़कों पर न बहे और नालियों से होकर गंगा में न जाए इसके लिए सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य करीब चार वर्ष से चल रहा है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के बाद अब प्रमुख मार्गों से होकर इसे पूर्ण करने का काम किया जा रहा है। जबकि सीवरेज बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। स्थिति यह है कि करीब दो माह से सिंचाई विभाग चौराहा से विकास भवन चौराहा जाने वाले मार्ग पर कार्य चल रहा था। इस दौरान इस मार्ग को दो माह से बंद कर दिया गया था। ऐसे में जिला अस्पताल, विकास भवन, सदर ब्लाक, खजुरिया, पुलिस लाइन, गोराबाजार, पीजी कालेज, आदर्श बाजार, चोचकपुर और करंडा जाने के लिए सिंचाई विभाग से शास्त्रीनगर होते हुए विकास भवन चौराहा जाना पड़ रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व सिंचाई विभाग चौराहा से विकास भवन चौराहा जाने के लिए इस मार्ग को खोल तो दिया गया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। पूरा दलदल और कीचड़ में परिवर्तित हो गया है।
विज्ञापन

विकास भवन चौराहा से पीजी कालेज जाने वाली सड़क धंस रही
विकास भवन चौराहा से पीजी कालेज जाने वाली सड़क का निर्माण तो कार्यदायी संस्था की ओर से कराया गया है, लेकिन वह भी जगह-जगह से धंस रही है। लोगों ने बताया कि अगर बड़े वाहनों का जहां इस मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ तो सड़क निर्माण की पोल खुलकर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदे गए सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही सिंचाई विभाग चौराहा से विकास भवन जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
लालचंद्र सरोज, ईओ, नगर पालिका
सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है, ऐसे में आवागमन मुश्किल हो चुका है। स्थिति तो यह है कि मार्ग का अस्तित्व ही मिट गया है। कीचड़ और दलदल लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।- दीपक उपाध्याय
सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण तत्काल न कराना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। सिंचाई विभाग चौराहा से विकास भवन चौराहा पहुंचने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। - आदिल अंसारी
जिन लोगों का घर सिंचाई विभाग चौराहा, सदर ब्लाक, बंधवा सहित अन्य मुहल्लों में हैं, उन्हें घर से निकलना दुश्वार है। आए दिन बाइक सवार और चार पहिया वाहन दलदल में फंसकर जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका है।- शिवम सिंह

चोचकपुर- करंडा जाने के लिए सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन जाने वाला मार्ग प्रमुुख है। ऐसे में अब तक मार्ग का निर्माण न होना लोगों के लिए मुसबित बना है। अक्सर ही सवारी वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। - शशांक उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed