फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates went on an indefinite strike

बेमियादी हड़ताल पर गए अधिवक्ता

Wed, 03 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Advocates went on an indefinite strike
मुहम्मदाबाद। तहसील के राजस्व अधिकारियों द्वारा कार्य को एक-दूसरे पर टालने एवं भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य का बहिष्कार किया और बेमियादी हड़ताल पर चले गए। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की तहसील परिसर में हुई बैठक में अधिवक्ता सुशील राय के प्रार्थना पत्र सदस्यों ने पाया कि तहसील के अधिकारी किसी मामले पर निर्णय लेने के बजाए एक-दूसरे के पास रिपोर्ट मांगने के नाम पर उन्हें टाल रहे हैं। सदस्यों ने इस पर विरोध जताया। सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार करते हुए बेमियादी हड़ताल पर चले गए।बैठक में दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, काशीनाथ यादव, राजाराम गुप्ता, हरिनाथ गुप्ता, गोपालजी गुप्ता, मंगला यादव, शोभनाथ केशरी, कमरूद्दीन अंसारी, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णानंद राय, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजबली सिंह यादव ने की।
विज्ञापन

तहसील के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निंदा
जमानिया। तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निंदा की गई। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि तहसील में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पद की गरिमा को पूरी तरह से भूल चुके हैं। सर्वसम्मति से उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय का अधिवक्ताओं ने 10 फरवरी तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें, अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर अनिल सिंह उदयनारायण सिंह कमलकांत राय मेराज हसन काजी शकील घनश्याम कुशवाहा काशीनाथ राय ज्ञानसागर लखेश्वर सिंह पंकज तिवारी, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। संचालन रामजी राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed