फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administrative staff engaged in calling children to school

बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Administrative staff engaged in calling children to school
बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की
विज्ञापन

समारोहपूर्वक हुआ स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। स्कूल चलो अभियान शैक्षिक सत्र 2023-24 का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक भवन से किया। इसका सजीव प्रसारण परिषदीय विद्यालयों के बच्चों, अध्यापकों के बीच जिला पंचायत के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कंपोजिट विद्यालय सुभाष नगर एवं कंपोजिट विद्यालय विशेश्वरगंज के पांच बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरकर करते हुए शासन से प्रदत्त नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की।
कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2023-24 की स्कूल चलो अभियान की रैली का शुभारंभ जिला पंचायत सभागार से मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। बीएसए ने कहा कि जिस तरह पिछले शैक्षिक सत्र में बच्चों के नामांकन में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था, उसी प्रकार इस बार प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग कटिबद्ध है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर, अदनान, अश्विनी, नीरज, अनुपम, सुशील गुप्ता, श्रीकांत आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार ब्लाक अंतर्गत बीआरसी, रमवल, सुहवल, डेढ़गांवा, युवराजपुर, मेदिनीपुर, पटकनिया, नौली, उतरौली, ढढ़नी, मलसा, भगीरथपुर, सोनवल आदि गांव के परिषदीय स्कूल के छात्र एवं छात्राओं तथा अध्यापकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम भारत भार्गव ने कहा कि शिक्षा अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में बीईओ अशोक कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार स्कूल चलो अभियान अंतर्गत बाराचवर विकासखंड के संसाधन केंद्र करीमुद्दीनपुर पर आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के नेतृत्व में ब्लाक संसाधन केंद्र से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बीईओ ने बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की। कार्यक्रम में निपुण आंकलन में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव सिंह, माया सिंह, पुष्पा चतुर्वेदी, रानी दुबे, सत्यवती मौर्य आदि मौजूद थे।

गहमर संवाददाता के अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भदौरा एवं प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान सेवराई के नौनिहालों ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनोद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed