फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   administration is heartless and inhuman Kanpur incident Shivpal Yadav said Law and order failed in UP

Ghazipur: प्रशासन बेरहम और अमानवीय, कानपुर घटना पर शिवपाल यादव बोले- UP में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल

Wed, 15 Feb 2023 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Feb 2023 08:48 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को गाजीपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में कानपुर देहात की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से बेरहम और अमानवीय हो गया है।

विज्ञापन
administration is heartless and inhuman Kanpur incident Shivpal Yadav said Law and order failed in UP
गाजीपुर में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को गाजीपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा राज में अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर है। कानपुर देहात की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से बेरहम और अमानवीय हो गया है। उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।  

विज्ञापन


एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव प्रदेश सरकार पर खूब बरसे। कहा कि यूपी में लोकतंत्र नहीं है। यहां बुलडोजर तंत्र चल रहा है। ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की आंख के सामने मां बेटी जलकर खाक हो गई। इसके लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन

सरकार का बुलडोजर सिर्फ विपक्ष पर चल रहा

उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप है। भाजपा सरकार केवल फर्जी आंकड़े बाजी कर रही है।  भाजपा सरकार का बुलडोजर सिर्फ विपक्ष पर चल रहा है। वह विपक्षियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास अंसारी की पत्नी निखत की गिरफ्तारी पर बोले शिवपाल

अब्बास अंसारी की पत्नी निखत की गिरफ्तारी के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जेल के अंदर परिवार के लोगों को मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतेगी और केंद्र की सत्ता में बदलाव होगा।

जनता महंगाई से पूरी तरह से त्रस्त है ऐसे में वह परिवर्तन के मूड में आ चुकी है। शिवपाल यादव सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एसपी पांडेय की बेटी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष यादव की बहन की शादी में शामिल होने आए थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस हैदरा पर पहुंच कर स्वागत किया। शिवपाल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र चौहान के मरदह स्थित आवास पर भी गए।  उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। 

सरकार की मंशा जाहिर करती है कानपुर की घटना

administration is heartless and inhuman Kanpur incident Shivpal Yadav said Law and order failed in UP
आजमगढ़ में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

शिवपाल यादव एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने बुधवार सुबह आजमगढ़ जिले में पहुंचे।  प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कानपुर में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना सरकार की मंशा को जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्ता परिवर्तन होगा। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करके एक बार फिर सत्ता में पहुंचाना है। भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की बात नहीं करके लोगों के अंदर बुलडोजर का भय पैदा कर रही है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। कानपुर देहात की घटना का जिक्र करके उन्होंने कहा कि अधिकारी इतने संवेदनहीन हो गए हैं कि वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

कानपुर की घटना पूरी तरह से मानवता को शर्मसार करने वाली है। मृत महिलाओं का जहां पोस्टमार्टम नहीं हो पाया वहीं घटना के बाद भी इनके नेता लखनऊ के ताज होटल में जश्न मना रहे थे। ऐसे लोग समाजवादी सरकार में सैफई का जिक्र करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अधिकारियों के ऊपर पूरे प्रदेश को छोड़ दिया है, जो गरीब जनता को लूटने का कार्य कर रहे हैं। कानपुर में गरीब ब्राह्मण परिवार को आवास तो नहीं दे पाए लेकिन उसकी झोपड़ी पर बुलडोजर चला कर और आग लगाकर अपनी मंशा जरूर जाहिर कर दिया। शिवपाल यादव यहां लगभग एक घंटा रुकने के बाद गाजीपुर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed