फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   AD Basic Inaugurates ICT Lab

Ghazipur News: एडी बेसिक ने आईसीटी लैब का किया उद्घाटन

Thu, 16 Apr 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
AD Basic Inaugurates ICT Lab
जखनिया। विकासखंड के हथियाराम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईसीटी लैब का उद्घाटन वाराणसी के सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार राव ने किया। कहा कि इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी विस्तार की झलक साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि हथियाराम कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रत्नाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि हेमंत राव ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। ऐसे में आईसीटी लैब बच्चों को कंप्यूटर आधारित शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तकनीकी समझ और प्रतिस्पर्धात्मक योग्यता में वृद्धि होगी। प्रधानाचार्य राणा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस माैके पर माधुरी सिंह, रमेश चंद्र यादव, संदीप कुमार पांडेय, कृष्णकांत सहाय, दिनेश यादव, अतुल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed