फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Achieving this goal is important in scholarship

लक्ष्य हासिल करने में मायने रखती है छात्रवृत्ति

Thu, 25 Feb 2016 12:06 AM IST
गाजीपुर ब्यूरो
गाजीपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Achieving this goal is important in scholarship
 अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जा रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
परीक्षा गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाने की दिशा में सराहनीय कदम है। लक्ष्य सिविल इंजीनियर बनना है, जिसके लिए यह छात्रवृत्ति मायने रखती है। यह बातें आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगीपुर में हाईस्कूल के छात्र रहे अमित यादव ने छात्रवृत्ति का 6500 रुपये का चेक प्राप्त करने के बाद कहीं।

 नसीरपुर रुद्दीपुर निवासी सुभाष सिंह यादव के पुत्र अमित यादव जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगीपुर में कक्षा नौ में पढ़ते हुए अतुल माहेश्वरी  छात्रवृत्ति परीक्षा 2014-15 में उत्तीर्ण की थी। इन दिनों अमित नवोदय विद्यालय के छात्र हैं।


 विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामलाल और नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जारी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का 6500  रुपये का चेक अमित को प्रदान किया। चेक पाने पर खुशी जताते हुए अमित ने कहा कि छात्रवृत्ति पाने से उसकी पढ़ाई की राह आसान हो गई है।


 छात्रवृत्ति की पहली किस्त से उसने कोर्स की किताबें खरीदी थीं। उसे इस बात की खुशी है कि वह अपनी मेहनत से मिली छात्रवृत्ति से पढ़ाई कर पिता को राहत पहुंचाई है। पिता सुभाष सिंह यादव ने बताया कि पुत्र अमित को छात्रवृत्ति मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश हैं।


जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामलाल ने कहा कि अतुल माहेश्वरी  छात्रवृत्ति परीक्षा से छात्रों का मनोबल बढ़ा है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गरीब प्रतिभाशाली छात्रों के लिए कराई जा रही छात्रवृत्ति परीक्षा से होनहार छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।


 नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाशाली छात्रों के ळिए छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराया जाना और छात्रवृत्ति देने काफी सराहनीय है।


 इस मौके पर  शिक्षक कन्हैयालाल, पारसनाथ राय, उमाशंकर सिंह यादव, राजेंद्र, सुरेशचंद्र पांडेय, मानकेश्वर पांडेय, चंद्रिका राय, चैतन्य चौहान, कु. जागृति, रामवृक्ष राम समेत बड़ी संख्या में छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed