फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of shooting in old enmity arrested

पुरानी रंजिश में गोलीकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of shooting in old enmity arrested
सुहवल। चार दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली मारने के मामले में फरार चल रहा वांछित बुद्धन सिंह को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्र के मेदनीपुर तिराहे के पास से पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाने में दर्ज मुकदमों के आधार पर पुलिस फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश कर रही है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुखबिर की सूचना मिली के आधार पर ताड़ीघाट निवासी अभियुक्त बुद्धन सिंह उर्फ श्याम बहादुर सिंह पुत्र अजीत कुमार सिंह को मेदनीपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बीते 20 जुलाई की रात्रि को ताड़ीघाट निवासी बुद्धन सिंह गांव के ही दूसरे मोहल्ले में अंडे खाने के लिए पहुंचा। वहीं पहले से ही मौजूद सत्या उर्फ बीरू यादव से पुरानी रंजीश को लेकर हुए नोकझोंक के बीच बुद्धन सिंह ने बीरू यादव (22) को लक्ष्य कर गोली मार दी। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसके भाई ने सात नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को बुद्धन की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज है।

इस संबंध में सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच उसका चालान कर दिया है। बताया कि शेष अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed