फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused couple and daughter arrested for threatening to kill ARTO in Ghazipur

'ट्रक से एक्सीडेंट करा दिया जाएगा': गाजीपुर में ARTO को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी दंपती और बेटी गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 11:07 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

एआरटीओ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महिला उसके पति और बेटी को गिरफ्तार किया है। तहरीर में अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तरफ से मिल रही धमकियों से डर है कि किसी दिन साजिशन सड़क दुर्घटना दिखाते हुए आरोपी उनकी हत्या करा सकते हैं।

विज्ञापन
Accused couple and daughter arrested for threatening to kill ARTO in Ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सौम्या पांडेय ने एक दंपती और उसकी बेटी के खिलाफ जान से मारने की धमकी और पांच लाख रुपये मांगने का शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया। इसपर शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सौम्या पांडेय ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि कांशीराम कॉलोनी, बड़ी बाग निवासी सुमन राय, उसके पति मनोज राय एवं बेटी रितिका राय ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताने के साथ जबरन पांच लाख रुपये और मोबाइल फोन मांगने के साथ अन्य गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


लिखा है कि मिल रही धमकियों से डर है कि किसी दिन साजिशन सड़क दुर्घटना दिखाते हुए आरोपी उनकी हत्या करा सकते हैं। इसके कारण मैं अपने शासकीय कार्यों का निर्वहन मन से नहीं कर पा रही हूं। आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन किसी को कार्यालय में भेज कर  परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी, बड़ी बाग निवासी सुमन तय को को और उसके पति मनोज राय के रक चलते हैं। इनमें से दो टूक उसकी बेटी को रितिका राय के नाम से, एक एक सुधीर राय के नाम से और एक एक इतजार के नाम से पंजीकृत है। इनमें से सुधीर और इंतजार के नाम से रजिस्टर्ड एक्कों को ओवरलोडिंग और अपूर्ण प्रपत्रों के चलते एआरटीओ ने महराजगंज चोको में बंद करा दिया था। इसके बाद मनोज राय, सुमन राय और रितिका राय ने उनके कार्यालय में आकर धमको दी।

ट्रक से एक्सीडेंट करा दिया जाएगा

एआरटीओ की तहरीर के मुताबिक ट्रकों को छुड़ाने के लिए उनपर दबाव बंद डाला गया। 11 जनवरी को वह अपने कार्यालय में थीं। दोपहर के समय मनोज कि राय और उसकी पत्नी सुमन राय पहुंची। ट्रकों को छोड़ने की बात कही। धमकी दी कि ट्रकों को नहीं छोड़ा तो नौकरी करना मुश्किल कर देंगे। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि उनके ट्रकों को नंदगंज स्थित रेलवे के रेक पाइंट पर सबसे पहले लोड कराने व सबसे पहले खाली कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर आपका किसी दिन सड़क पर चलते समय किसी टी ट्रक से एक्सीडेंट कराकर इलाज करा दिया जाएगा। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने ये भी कहा कि उच्च अधिकारियों के पास झूठी शिकायतें रोज भेजी जाएंगी और लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष झूठी आत्मदाह की कोशिश की जाएगी, ताकि आप शासन की नजर में भी आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed